JamshedpurJharkhand

चाईबासा : मामूली विवाद में चाचा को तालाब में डुबाेकर मारने के बाद शव को खेत की मेड़ में दबाया

कुमारडुंगा थाना क्षेत्र की घटना, हत्यारा भतीजा गिरफ्तार, निशानदेही पर 12 दिन बाद सड़ागला शव बरामद

Chiabasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है. शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के बतोरगुटु खेत की मेड़ से दीमक की बांबी के पास एक सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. लाश छोटा जांबनी गांव के मंगल हेंब्रम (60) की थी. मंगल की हत्या उसके ही भतीजे ब्रजमोहन हेंब्रम ने मामूली सी बात पर तालाब में डुबाकर कर दी थी और लाश को खेत की मेड़ में दबा दिया था. मंगल के लापता होने की जांच कर रही पुलिस ने उसकी पत्नी के बयान के आधार पर ब्रजमोहन हेंब्रम को पकड़ा, तो उसने अपना अपराध कबूल लिया और वह जगह बतायी जहां उसने मंगल के शव को दफनाया था.

इसे भी पढ़ें –  बिरसानगर से आधी रात को चुराई बाइक लेकर घूम रहे थे चोर, युवक ने पहचाना तो वर्कशॉप में छोड़ गये

घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ ज्योति वंदना कुजुर, इंस्पेक्टर मनोरंजन प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार खलको, एएसआई जयराम प्रसाद व पुलिस दल घटनास्थल पक पहुंचे.  पुलिस ने बताया कि शव करीब 12 दिन पुराना है.  शव सड़-गल गया है. लाश पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं थे. वृद्ध की मौत कैसे हुई, इसकी सही जानकारी नहीं मिल रही थी.  पुलिस का कहना है कि जांच में मंगल की पत्नी मुक्ता हेंब्रम ने जानकारी दी कि मंगल हेंब्रम की बेटी ने  एक माह पूर्व भागकर शादी की थी. इसे लेकर मंगल का पिछले 14 नवंबर को अपने भतीजा  ब्रजमोहन हेंब्रम से विवाद हुआ था. मंगल की पत्नी के फर्द बयान पर ब्रजमोहन हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया गया. ब्रजमोहन ने इकबालिया बयान में बताया कि 14 नवंबर, रविवार को उसकी चाचा के साथ बहस हुई थी.  सोमवार शाम करीब चार बजे बारिश का फायदा उठाकर उसने मंगल की बतरु बगान तालाब में डुबाकर कर हत्या कर दी. उसके बाद शव को अकेले ही बतोरगुटु खेत की मेड़ में मिट्टी से दबा दिया था. पुलिस ने लाश को जब्त कर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया.

इसे भी पढ़ें – हजारीबाग : सिविल कोर्ट से रिटायर्ड कर्मी का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Related Articles

Back to top button