Jamshedpur

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने कदमा में चलाया जागरूकता अभियान

Jamshedpur : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी  की ओर से महंगाई के विरोध में कदमा रंकणी मंदिर के पास जन जागरूकता अभियान इंटक के राष्ट्रीय महासिचव रघुनाथ पांडे के नेतृत्व में शुक्रवार को   चलाया गया. रघुनाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के काम किया जा रहा है. आज लगातार खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि हो रही है. इसपर नियंत्रण रखने का काम केंद्र सरकार की ओर से बिल्कुल ही नहीं किया जा रहा है. मौके पर यूथ इंटक के प्रदेश सचिव राकेश साहू, बलदेव सिंह, दीपक मिश्रा, अभिजीत बोस, ऋषभ श्रीवास्तव, अंबुज पांडे आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- आजादबस्ती में प्लास्टिक चुनने वाले को चोर बता किया चाकू से हमला

Related Articles

Back to top button