
Jamshedpur : संविधान दिवस पर शुक्रवार को भाजपाइयों ने डॉ भीम राव अंबेडकर को याद किया और उन्हें श्रद्धांजिल दी. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से जिला भाजपा कार्यालय से विशाल पद यात्रा निकाली गई. साकची अम्बेडकर चौक पर विशाल यात्रा का समापन करते हुए बाबा साहेब भीम राव अंबेडर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रधांजलि दी गई. इस दौरान अभय सिंह, समेत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष व तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे. सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रधांजलि दी. मौके पर भजय सिंह ने कहा कि बाबा साहेब की ओर से संविधान में दिए गए अधिकारों के कारण ही आज तमाम पिछड़ी जाति के लोग समाज का प्रतिनिधित्व कर आगे बढ़ रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पिछड़े वर्गों को सशक्त बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किये हैं. आज के दिन सभी को श्रधांजलि अर्पित करने के साथ-साथ उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण भी लेना चाहिए. मौके पर बबुआ सिंह, बिमल बैठा, संजीव सिंह आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- आजादबस्ती में प्लास्टिक चुनने वाले को चोर बता किया चाकू से हमला




