
Meerut : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक अजीब सा मामला सामने आया है. मेरठ के लिसाड़ी गेट की श्यामनगर निवासी महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्नी का आरोप है कि पति ने मकान मालिक संग शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया. इसका जब उसने विरोध किया तो पति तीन तलाक देकर फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें : तमाड़: ड्यूटी करने जा रहे खलासी और ड्राइवर को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
शास्त्रीनगर निवासी महिला का निकाह करीब छह साल पहले श्यामनगर निवासी युवक के साथ हुआ था. इन दोनों के दो बच्चे हैं. महिला का आरोप है कि पति नशा करता है और घर खर्च के लिए पैसे नहीं देता. वह कई दिनों से उस पर मकान मालिक से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था. विरोध किया तो आरोपी पति ने मारपीट की और तीन तलाक देकर फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : मेडिकल कॉलेज फ्रेशर्स पार्टी बनी COVID ‘सुपरस्प्रेडर’, एक दिन में तिगुने हुए मरीज
ससुराल के लोगों ने भी की मारपीट
पड़ोस में ही रहने वाले ससुराल के लोगों को जब महिला ने इस बात की जानकारी दी तो उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की. महिला ने लिसाड़ी गेट थाने पर तहरीर दी. इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिली है और जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : भाई ने वृद्ध बहन का मकान कब्जाने के लिए किया हमला




