
Jamshedpur : मानगो के ओल्ड पुरूलिया रोड आजाद बस्ती के पास प्लास्टिक चुनने का काम करने वाले एक युवक को फ्लैट का एक व्यक्ति ने चोर बताते हुए उसपर चाकू से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है.
देवनगर का रहने वाला है नागेंद्र नायक
नागेंद्र नायक ने बताया कि वह मानगो देवनगर का रहने वाला है. शुक्रवार की दोपहर वह आजाद बस्ती, फ्लैट के प्लास्टिक चुनन के लिए गया हुआ था. इस बीच फ्लैट से एक व्यक्ति निकला और चोर बताते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा. उसने जब घटना का विरोध किया, तब व्यक्ति ने कमर से चाकू निकाला और हमला कर दिया.
घटना के बाद आरोपी हो गया फरार
चाकू से हमला करने के बाद ही आरोपी व्यक्ति वहां से फरार हो गया. इसकी पूरी जानकारी प्लास्टिक चुनने वाले ने पुलिस को दी है और कहा है कि वह एक बार देखने के बाद उसे पहचान भी सकता है.
इसे भी पढ़ें- यूपीएससी के टॉपरों ने छात्रों के साथ किया अपने अनुभव को साझा, डीसी-एसएसपी ने भी दिए टिप्स




