
Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध संस्थान इंडो डेनिश टूल रूम (आईडीटीआर) में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक छात्र वहां भरी हुई पिस्टल लेकर पहुंच गया. पिस्टल में 9 गोलियां लोड थीं. हालांकि छात्र ने फायरिंग नहीं की. बताया जाता है कि मामला लड़की से जुड़ा हुआ है. पिस्टलधारी छात्र को संस्थान के गार्ड ने पकड़ लिया, जिस कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. छात्र नाबालिग बताया जाता है. जानकारी के अनुसार उक्त छात्र का किसी लड़की को लेकर स्थान के ही एक अन्य छात्र के साथ विवाद हुआ था. इसी बात से नाराज छात्र पिस्टल लेकर पहुंचा था. हालांकि उसने फायरिंग नहीं की. आदित्यपुर पुलिस ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन आगे कोई भी जानकारी पुलिस अभी नहीं दे रही है.
इसे भी पढ़ें – जेपीएससी मामलाः विधायक भानु प्रताप शाही समेत आठ लोगों के खिलाफ लालपुर थाने में प्राथमिकी




