JamshedpurJharkhandJharkhand Story

जमशेदपुर में फिर कोरोना हुआ एक्टिव

शहर बुधवार कोमिले कोरोना के 6 नए मामले

Jamshedpur : लौहनगरी में बुधवार को भी कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी रहा. बताते चलें कि तीन दिनों से ग्रामीण क्षेत्र से एक भी मामला सामने नहीं आया, लेकिन शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 13 मामले सामने आए हैं. इस दौरान सबसे ज्यादा मामले कदमा थाना क्षेत्र में मिले हैं. सोमवार 15 नवंबर को शहर में तीन केस सामने आए. तीनों मामले जुगसलाई प्रखंड क्षेत्र के थे. इसी तरह मंगलवार 16 नवंबर को शहर के कदमा, जुगसलाई, गोलमुरी और सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से चार लोग संक्रमित पाए गए. बुधवार को कुल छह कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए. इसमें दो लोग बागबेड़ा थाना क्षेत्र और एक-एक संक्रमित मानगो, बिरसानगर, परसुडीह और कदमा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इतनी संख्या में संक्रमित पाए जाने से एक्टिव केस बढ़कर 25 हो गया है. दूसरी ओर आज तीन लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. जिले के सर्विलेंस पदाधिकारी डॉक्टर साहिर पॉल ने बताया कि बुधवार को जिले के अलग-अलग केंद्रों पर 3634 सैंपल कलेक्ट किए गए. इसमें रैपिड एंटीजन के 952, ट्रूनेट के 189 और आरटीपीसीआर के 2493 सैंपल शामिल हैं. जिसमें 2741 सैंपल की जांच की गई.

शहर में 26 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 57 सेंटर पर कल होगा टीकाकरण

पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को शहर में 26 व ग्रामीण क्षेत्र के 57 सेंटर पर टीकाकरण किया जाएगा. नोडल पदाधिकारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन द्वारा कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सभी योग्य लाभुकों से जल्द टीका लेने की अपील की गई है. उन्होंने कहा कि सम्भाव्य तीसरे लहर की चुनौतियों से निपटने के लिए शत प्रतिशत योग्य लाभुकों का टीकाकरण जरूरी है. उन्होंने कहा कि लाभुकों की सुविधा को देखते हुए जिले में लगातार सभी टीका केंद्र वॉक इन मोड में संचालित किए जा रहे हैं वहीं मोबाइल वैक्सीनेशन से भी टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है.शहरी क्षेत्र में कीनन स्टेडियम सेशन साईट को छोड़कर अन्य सभी सेंटर में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की भी सुविधा उपलब्ध है.जिलेवासियों से अपील है कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए जल्द से जल्द टीकाकरण कराएं ताकि तीसरे लहर से सभी जिलेवासी सुरक्षित रहें.

आगे पढ़ें…तीन दिवसीय दौरे पर डॉ शशि थरूर गुरुवार को आयेंगे रांची, जेएससीए में भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच भी देखेंगे

Related Articles

Back to top button