Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह : 10 लाख के सफेद क्वार्ट्ज लोड ट्रक जब्त, पचंबा के किसी पत्थर फैक्ट्री में ले जाया जाना था सफेद क्वार्ट्ज

Giridih : वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल को मिली सूचना के आधार पर करीब 10 लाख रुपए मूल्य के सफेद क्वार्ट्ज पत्थर लोड ट्रक को जब्त किया है. ट्रक का मालिक पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह गांव निवासी हैदर बताया जा रहा है.

डीएफओ अग्रवाल ने सफेद क्वार्ट्ज पत्थर लोड ट्रक को बुधवार की अहले सुबह ताराटांड़ थाना क्षेत्र के लखनपुर जंगल जब्त किया.

इसे भी पढ़ें:Breaking : पंचायतों में 15वें वित्त आयोग के तहत 700 नियुक्तियां फिर लटकीं, विभाग ने स्थगित की परीक्षा

बताया जा रहा है कि पत्थर लोड कर ट्रक पचंबा के परसाटांड स्थित एक पत्थर फैक्ट्री में पहुंचाया जा रहा था. ट्रक चालक भागने में सफल रहा है. मामले की जांच की जा रही है. ट्रक को डीएफओ वन प्रमंडल कार्यालय ले जाया गया है.

डीएफओ के अनुसार हाइवा में लोड पत्थर की कीमत 10 लाख के करीब हो सकती है. जंगल में पत्थर लोड कर रहे कुछ मजदूरों ने वन प्रमंडल के पदाधिकारियों को बताया कि पत्थर को पचंबा के किसी फैक्ट्री में ले जाया जाना था. मजदूरों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद वन प्रमंडल पदाधिकारी भी पत्थर फैक्ट्री का पता लगाने में जुट गए हैं.

इसे भी पढ़ें:दिल्ली पॉल्यूशन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, टीवी पर होने वाली डिबेट और भी ज्यादा प्रदूषण फैलाती हैं : CJI

Related Articles

Back to top button