
Palamu : बिहार की सीमा से सटे पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती कुलहिया पंचायत सचिवालय परिसर में अवैध रूप से बालू डंपिंग का मामला सामने आया है. कुलहिया में मंगलवार को आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के आयोजन के दौरान पहुंचे पदाधिकारियों ने पंचायत सचिवालय परिसर में 15 टेलर बालू डंप पाया था.
बताया कि कारोबारियों द्वारा अवैध बालू कहीं से उठा कर यहां पर डंपिंग किया जाता रहा है और बिहार सीमा से सटे होने के कारण अधिक दामों में बालू बिक्री की जाती है.
इसे भी पढ़ें:Breaking : पंचायतों में 15वें वित्त आयोग के तहत 700 नियुक्तियां फिर लटकीं, विभाग ने स्थगित की परीक्षा
इस मामले में हरिहरगंज के अंचलाधिकारी वासुदेव राय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला खनन पदाधिकारी को इसकी सूचना दी. इस संबंध में सीओ वासुदेव राय ने बताया कि करीब 1150 सीएफटी बालू को जब्त करते हुए हरिहरगंज पुलिस को देख-रेख के लिए कहा गया है.
वहीं राजस्व कर्मचारी दीपक पांडेय ने बताया कि उपरोक्त सरकारी कार्यक्रम के आयोजन के लिए तीन दिन पूर्व पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया गया था. उस वक्त पंचायत सचिवालय में बालू डंपिंग नहीं था. दो दिनों के अवकाश होने के कारण बालू डंपिंग कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें:दिल्ली पॉल्यूशन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, टीवी पर होने वाली डिबेट और भी ज्यादा प्रदूषण फैलाती हैं : CJI




