Crime NewsJharkhandRanchi

Ranchi News : बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सारे जेवरात लेकर हुए फरार

Ranchi : राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया. चोरों ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर के रोड नंबर 6 में एक घर में रखे सारे जेवरात समेत पंद्रह लाख की चोरी की है. घर के मालिक आर डी प्रसाद किसी काम से बाहर गए हुए थे. चोरों ने सुनसान देखकर उस घर को अपना निशाना बनाया और जेवरात समेत सारे कैश उड़ा लिए. जांच के लिए फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की लेकिन फॉरेंसिक टीम को कुछ भी हाथ नहीं लगा है. आर डीप्रसाद के रिश्तेदार ने बताया कि कुछ दिन पहले रेन्टर घर लेने आया था. आर डी प्रसाद के रिश्तेदार रेन्टर  पर शक कर रहें हैं. चोर गोदरेज में रखे सारे जेवरात और पैसे लेकर फरार हो गये हैं.

इसे भी पढ़ें : हरियाणा निर्मित शराब भी पहुंच रही है बिहार, समस्तीपुर में स्कूल कैंपस से 1123 लीटर जब्त

चोरों ने की थी रेकी

पुलिस ने इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे अपराधियों को चिन्हित करने के प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि अपराधियों ने पहले घर की रेकी की होगी उसके बाद इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :  न्यूजीलैंड की T20 टीम का ऐलान, विलियमसन की छुट्टी ! जानिए कौन करेगा Ranchi में होनेवाले मैच की कप्तानी

Related Articles

Back to top button