
Jamshedpur : अब रेल कर्मचारी को ही ट्रेन गार्ड बनाने की योजना रेलवे की ओर से बनाई गई है. पूरे दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन में इस तरह का ऑफर दिया गया है. इसके लिए चक्रधरपुर, खड़गपुर, रांची और आद्रा रेल मंडल के रेल कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं. वैसे दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से गार्ड के लिए बहाली की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.
किस कैटेगरी में कितनी सीट
कुल 520 सीटों में से जेनरल कैटेगरी के लिए 277, एससी 126, एसटी 30, ओबीसी 87 सीट आरक्षित किए गए हैं. रेल कर्मचारियों की बात करें तो जिनकी उम्र 42 से 47 वर्ष हो गई है उन्हें ही आवेदन करना है. इसके बाद उनका वेतनमान भी बढ़ जाएगा. रेलवे बोर्ड के आदेश पर इस तरह की प्रक्रियाएं चल रही है.
इसे भी पढ़ें- बड़े भाई से मजदूरी मांगने पर किया हमला, घायलावस्था में पहुंचा अस्पताल




