
Palamu : पलामू जिले के मनरेगाकर्मियों ने अपनी लंबित मांगों एवं सरकार की वादा खिलाफी को लेकर समाहरणालय के सामने शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया. इस कार्यक्रम में पलामू जिले के तमाम प्रखंड के सभी मनरेगाकर्मी उपस्थित थे. मौके पर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव विकास पाण्डेय ने कहा लंबे समय से अल्प मानदेय पर मनरेगा में बीपीओ, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, कम्प्यूटर ऑपरेटर, लेखा सहायक अपनी सेवा देते आ रहे हैं.
सरकार द्वारा दिए जाने वाले अल्प मानदेय में परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है. मानदेय के अलावा सरकार द्वारा मनरेगा कर्मियों कोई सुविधा नहीं मिलती. सरकार की दमनकारी नीति और वादा खिलाफी से आक्रोशित होकर राज्य भर के मनरेगा कर्मियों ने चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है. आज पूरे राज्य में जिला मुख्यालय पर धरना दिया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:16 नवंबर से 15 दिसंबर तक भरे जाएंगे JPSC मुख्य परीक्षा के फॉर्म नोटिफिकेशन जारी
कार्यकारी जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि सरकार मनरेगा कर्मियों को लंबे समय ठग रही है. सरकार के द्वारा आज तक सिर्फ झूठा आश्वासन दिया गया. अब हमलोग चुप बैठने वाले नहीं हैं.
उन्होंने कहा कि सरकार मनरेगाकर्मियों को पद एवं कोटि के अनुरूप ग्रेड पे के साथ वेतनमान दे और सेवा स्थाई करने के साथ साथ एक सरकारी कर्मचारी को जो भी सुविधा मिलती है, वह सारी सुविधा भी मनरेगा कर्मियों को मिले चाहे बीमा हो, ईपीएफ हो, इंनक्रीमेंट हो सारी सुविधाएं हमलोगों को भी मिले.
प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि सरकार हमलेगों से तमाम तरह के कार्य करवा रही है. कोविड के दौरान कई मनरेगा कर्मी अपनी जान भी गवां चुके हैं.
इसे भी पढ़ें: PM MODI के बिरसा मुंडा संग्राहालय के उद्घाटन के बाद ही होगा स्थापना दिवस का मुख्य समारोह
उनकी विधवा, बच्चे अनाथ हो गए, लेकिन आज उनको कोई देखने वाला नहीं है. सरकार स्तर से उन परिवारों को कोई सहायता नहीं मिली. एक मजदूर की अगर कार्य के दौरान मृत्यु होती है तो मजदूर को 75 हजार सहायता राशि मिलती है, लेकिन एक मनरेगा कर्मी की अगर मौत होती है तो उन्हें फूटी कौड़ी नहीं मिलती है.
रोजगार सेवक ज्योति किस्पोट्टा ने कहा कि सरकार हमलोगो के साथ अत्याचार कर रही है. छोटी छोटी बातों पर कई मनरेगाकर्मियों को जिला प्रशासन द्वारा बर्खास्त कर दिया गया है.
सरकार इन साथियों को पुनः अपना पक्ष रखने का अवसर दे और इन्हे पुनः सेवा में वापस लिया जाय. कोवीड के दौरान जो भी साथी अपनी जान गवाएं हैं उनको सरकार मुआवजा दे और उनके आश्रितों को नौकरी दे.
इसे भी पढ़ें:रांची : सरकार ने वाटर टैक्स में वृद्धि कर डाला जनता पर बोझ, 17 को राजभवन के बाहर धरने पर बैठेंगी मेयर
मौके पर बीपीओ रणधीर जायसवाल, अभय दुबे, मोतीलाल, रोजगार सेवक नारद यादव, उपेंद्र कुमार सिंह, कैसर रजा, एकबाल अंसारी, रामजी राम, रमाकांत दुबे, खुर्शीद आलम, अजय कुमार पासवान, विवेक कुमार, राकेश रज्जक, रोजगार सेविका अनिता कुमारी, सुषमा कुमारी, अनुपम टोप्पो, जूही रानी, अल्का सिन्हा, पुष्पा तिवारी, कांति कुमारी, रेणु कुमारी सहित पूरे जिले के मनरेगा कर्मी उपस्थित थे.
अध्यक्षता मनरेगा कर्मचारी संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने की, जबकि संचालन मनोज चौबे ने किया. कई मनरेगा कर्मियों ने संबोधित किया.
इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी वाड्रा से UP चुनाव में दो-दो हाथ करने को बेताब हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस




