Lead NewsOFFBEATWorld

ये Iranian Hulk है बेहद ताकतवर, हड्डी को कर देता है चकनाचूर, बर्तन को देता है मोड़, देखें VIDEO

दीवार पर लगातार मुक्के मारकर बॉक्सिंग प्रेक्टिस करता है Sajjad Gharibi

New Delhi : ईरान (Iranian Bodybuilder) का एक शख्स इन दिनों बॉडीबिल्डिंग में छाया हुआ है. इसका नाम है सज्जाद घरीबी (Sajjad Gharibi) है. 29 साल के सज्जाद अपने लंबी चौड़ी कद काठी और ताकत की वजह से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं. सज्जाद सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और उन्होंने अपनी ताकत का इजहार करनेवाले कई वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर किये हैं. इन वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

सज्जाद अपने वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर करते रहते हैं. उनके कई वीडियोज में देखा जा सकता है कि वो दीवार पर लगातार मुक्के मारकर बॉक्सिंग प्रेक्टिस कर रहे हैं.

सज्जाद प्रोफेशनल एमएमए फाइटर हैं. उनका वजन करीब 178 किलोग्राम है. लंबाई 6.2 फीट है. वो अगले साल के लिए तैयारी कर रहे हैं. अप्रैल में वो डब्ल्यूडब्ल्यूएई (WWE) के 2 एरिना में मार्टिन फोर्ड के साथ फाइट की तैयारियों में जुटे हैं.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सभी प्रखंडों में आदिवासी गौरव दिवस मनायेगी भाजपा

अकेले ही ले जाते हैं कार को खींचकर

सज्जाद में इतना जोर है कि वो कार को खींचकर अकेले ही ले जाते हैं. यहां तक कि लोहे के औजारों को वो अपने हाथों से ही मोड़ देते हैं. तरबूज को दोनों हाथों से फोड़ देते हैं. ईरान में लोग उन्हें उनकी बॉडी के कारण ईरानी हल्क (Iranian Hulk) ही कहकर बुलाते हैं.

सज्जाद को वर्कआउट करना काफी पसंद है. वो रोज ही जिम में वर्कआउट करने के साथ-साथ आउटडोर वर्कआउट भी करते हैं.

सज्जाद को बॉक्सिंग करना भी काफी पसंद है. वो कई वर्षों से इसकी तैयारी कर रहे हैं.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे उन्होंने जोर से एक मुक्का मारा और मजबूत सी हड्डी को चकनाचूर कर दिया.


इसे भी पढ़ें:करोड़ों की चोरी के मास्टरमाइंड निकले दो नामी डॉक्टर, 1 करोड़ 90 लाख कैश, भारी मात्रा में सोना बरामद

इस वीडियो में हाथों से ही उन्होंने बर्तन को मोड़ दिया. इंस्टा पर सज्जाद को 6 लाख 20 लोग फॉलो करते हैं.

इसे भी पढ़ें: एमजीएम परिसर में घूमते हैं सूअर, कहीं अस्पताल ही न बन जाये स्वाइन फ्लू का घर

Related Articles

Back to top button