
New Delhi : टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup ) में आस्ट्रेलिया से पाकिस्तान की हार के बाद प्रतिक्रियाओं को दौर चल रहा है. सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहिन शाह की तीन गेंदों पर लगातार 3 छक्के मार कर आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी.
इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. अफरीदी ने एक टीवी प्रोग्राम में इसको लेकर कहा कि शाहीन को थोड़ा दिमाग लगाना चाहिए था.
इसे भी पढ़ें :टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री को दी गयी श्रद्धांजलि
ग्रुप स्टेज का कोई भी मैच नहीं हारा था पाकिस्तान
जानकारी हो कि इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान एकमात्र टीम थी, जिसने ग्रुप स्टेज का कोई भी मैच नहीं हारा था. शाहीन शाह अफरीदी भारत के खिलाफ पहले मैच से ही शानदार फार्म में नजर आए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने पहले ही ओवर में फिंच के रूप में बड़ा विकेट चटकाया था, लेकिन अपने आखिरी ओवर में लगातार 3 छक्के खाने के बाद उन्हें अपने ससुर शाहिद अफरीदी की नाराजगी झेलनी पड़ी.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने शाहीन को लेकर कहा, उन्हें 19वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी करनी चाहिए थी. अफरीदी ने कहा- मैं शाहीन के प्रदर्शन से खुश नहीं हूं. ओवर में एक कैच हसन अली से छूट गया, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के दोगे.
इसे भी पढ़ें :बिहार : आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद प्रेमी को ग्रामीणों ने पहनाई जूतों की माला
समझदारी से गेंदबाजी करनी चाहिए थी
उन्होंने आगे कहा- शाहीन के पास गति है, और उन्हें समझदारी से गेंदबाजी करनी चाहिए थी. वह ऑफ की तरफ यॉर्कर गेंदें डाल सकते थे और यही उनका क्षेत्र भी है. वह ऐसा गेंदबाज नहीं है, जिसको कोई इस तरह रन मार दे.
हालांकि उन्होंने शाहीन शाह के टूर्नामेंट में प्रदर्शन की तारीफ की, उन्होंने कहा- वह शुरुआत से अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे. टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, इसमें कोई शक नहीं.
टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच रविवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला जाएगा. बतौर कप्तान केन विलियमसन और एरोन फिंच आमने सामने होंगे.
इसे भी पढ़ें :देवघर डीसी ने चुनाव आयोग को दिया जवाब, कहा- गोड्डा सांसद पर देर से FIR करना गलत नहीं, इधर निशिकांत कुछ और कह रहे




