
Jamshedpur : गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री स्व. सिद्धेश्वर चौधरी की पुण्यतिथि मनाई गई. दो मिनट का मौन धारण किया गया और उनकी तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. उन्होंने अपनी शिक्षा पटना यूनिवर्सिटी से बीए पास की थी. बचपन से ही वे मजदूर आंदोलन से जुड़े थे. गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में कई सालों तक महामंत्री रहे थे. उन्होंने अपने कार्यकाल में अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज, माइकल जॉन गर्ल्स हाई स्कूल, टीनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय, फिजिकल हैंडिकैप्ड बच्चों के लिए बारीडीह डेफ एण्ड डम स्कूल की स्थापना की थी. 13 नवंबर 1999 को उन्होंने टिनप्लेट अस्पताल में अंतिम सांस ली थी.
श्रद्धांजलि समारोह में ये थे मौजूद
गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष परबिंदर् सिंह सोहल, सतनाम सिंह, संयुक्त महामंत्री गौतम डे, मुन्ना खान, रमेश राव, पी एन सिंह और कोषाध्यक्ष एनके ओझा, कार्यकारिणी के सदस्य संजय कुमार, इंदरजीत सिंह, वकील खान राजकुमार सिंह, हरजीत सिंह, कलाम नबी खान, पी रविशंकर, संग्राम किशोर दास, संजय कुमार सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, संजीव प्रसाद, अवधेश प्रसाद ,जयशंकर सिंह जगजीत सिंह, बद्रीनाथ प्रसाद, काशीनाथ राय, रणजीत सिंह, राकेश कुमार दिलबागी, मोहिबुल रहमान, बलदेव सिंह, इरावती लाकड़ा,अमृत कुमार झा, हरिशंकर कुमार आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- मिनी बस-ट्रैक्टर में टक्कर, बस चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा




