
Jamshedpur : दहेज प्रताड़ना के मामले मनें दिल्ली से गिरफ्तार अभियुक्त पवनप्रीत सिंह का नियमित जमानत याचिका सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनवाई के पश्चात खारिज कर दी है. मामले अधिवक्ता अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने वादी की ओर से बहस की. आरोपी को पुलिस ने दो माह पूर्व दिल्ली से गिरफ्तार किया था. फिलहाल वह घाघीडीह केंद्रीय कारा में बंद है.
क्या था मामला
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की एक महिला को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करने के मामले के आरोपी पवनप्रीत सिंह को पुलिस ने दिल्ली के पटेलनगर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ पत्नी पर जानलेवा हमला कर घर से बाहर निकालने का भी आरोप है.
9 सितंबर को हुआ था मामला दर्ज
9 सितंबर 2020 को मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी थी. मामले के आरोपियो में पवनप्रीत सिंह के अलावा हरभजन सिंह, चरणजीत कौर और गुरप्रीत कौर शामिल है.
इसे भी पढ़ें- डिमना में महिला की संदेहास्पद मौत के मामले में पति और ससुर हिरासत में




