JharkhandLead NewsRanchi

सखी मंडल की महिलाओं द्वारा निर्मित पलाश दीपावली हैंपर की हो रही है बिक्री

राज्य में 96 और रांची में 14 स्थानों पर सखी मंडल का दीपावली स्पेशल पलाश आउटलेट खुला

Ranchi : राज्य की लाखों ग्रामीण महिलाओं के ब्रांड पलाश के दीपावली गिफ्ट की खरीद से स्थानीय हस्तशिल्प एवं ग्रामीण महिलाओं की दीपावली को रोशन किया जा सकता है. सुदूर गांव की सखी मंडल की बहनें इस दीपावली अपने हस्तशिल्प उत्पादों को बाजार में पलाश आउटलेट के जरिए बिक्री कर रही हैं. पलाश मार्ट के अलावा दीपावली स्पेशल 10 पलाश आउटलेट रांची के प्रमुख स्थानों पर खोले गये हैं. वहीं एचडीएफसी बैंक की रांची स्थित चार शाखाओं में भी पलाश दीपावली हैंपर की बिक्री की विशेष व्यवस्था की गयी है.

पलाश मार्ट मोबाइल एप पर आप जेएसएलपीएस की वेबसाइट www.jslps.in से डाउनलोड कर ऑनलाइन खरीदारी भी कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:News wing impact : राजभवन और विधानसभा गेट से हटी विद्युत सज्जा, टेंडर के पहले ही सज गये थे भवन

आउटलेट में दीपावली के ये सामान हैं उपलब्ध

सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा, पंचगव्य दीया, डिजाइनर दीया, करंज तेल, कैंडल, कलश एवं अन्य सजावटी सामान बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. इसके अलावा सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित शुद्ध गोंद के लड्डू एवं चॉकलेट भी पलाश स्टोर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.

वहीं पलाश के दीवाली गिफ्ट हैंपर को जूट के बैग एवं बांस की टोकरी में काफी खूबसूरती से सजाया गया है एवं उसकी कीमत भी काफी कम रखी गयी है.

इसे भी पढ़ें:विधानसभा ने मैन पावर आउटसोर्स कंपनी को हटाया, 80 लोग हुए बेरोजगार

यहां मिलेंगे दीपावली के उत्पाद

रांची के प्रमुख चौराहों समेत दस स्थानों पर 1 से 3 नवंबर तक के लिए पलाश दीपावली स्पेशल आउटलेट की शुरुआत की गयी है. 1 नवंबर से 3 नवंबर तक पलाश दीपावली स्पेशल आउटलेट को रांची के विभिन्न चौक चौराहों पर खोला गया है.

एफएफपी भवन, धुर्वा, आईलेक्स के समीप, हिनू, सहजानंद चौक, हरमू, अशोक नगर रोड, डोरंडा, रिलायंस मार्ट के समीप, कांके रोड, सुजाता चौक, बिग बाजार के समीप, हेहल, सर्जना चौक, मेन रोड एवं कचहरी चौक पर पलाश के दीपावली स्पेशल आउटलेट में सखी मंडल द्वारा निर्मित दीपावली हैंपर्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.

इसे भी पढ़ें:टीम इंडिया की लगातार 2 हार के बाद खिलाड़ियों ने दिये रिएक्शन, पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर किया समर्थन

वाजिब कीमत पर उपलब्ध हैं दीपावली हैंपरः नैंसी

जेएसएलपीएस की सीईओ नैंसी सहाय ने कहा कि सखी मंडल की दीदियों की आमदनी बढ़ाने एवं उनके उत्पादों को पलाश ब्राण्ड के जरिए बड़े बाजार से जोड़ने के लिए जेएसएलपीएस लगातार प्रयासरत है.

इसी कड़ी में ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए रांची में 14 स्थानों पर पलाश दीपावली स्पेशल आउटलेट की शुरूआत की गयी है.

पलाश ब्राण्ड अंतर्गत इस पहल से ग्रामीण महिलाओं के उत्पाद अच्छी कीमत में बिक रहे हैं, वहीं लोगों की खरीदारी के लिए वाजिब दाम में दीपावली हैंपर भी उपलब्ध हैं.

इसे भी पढ़ें:गैर असैनिक सेवा से दो बनेंगे आइएएस, पांच के नाम केंद्र भेजे गये

Related Articles

Back to top button