
Giridih : दीपावली और छठ पर्व को लेकर सोमवार को गिरिडीह नगर निगम में विशेष बोर्ड बैठक की गई. जिसमें शहर की सफाई, छठ घाटों की सफाई, लाइटिंग समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ प्रशिक्षु आईएएस पीयूष सिन्हा, डिप्टी महापौर प्रकाश सेठ, उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति समेत कई वार्ड पार्षद बैठक में शामिल हुए.
बैठक में पार्षद सुमित कुमार और सैफ अली गुड्डू ने ऑरेंज मीडिया द्वारा बगैर अनुमति के लगाए यूनिक पोल का मुद्दा उठाया. कहा कि पूरे निगम क्षेत्र में 29 से अधिक यूनिक पोल लगा दिया गया है.
ऑरेंज मीडिया निगम को सलाना दो लाख का राजस्व देता है. जबकि अनावश्यक होर्डिंग्स लगाकर ऑरेंज मीडिया लाखों रुपये की उगाही कर रहा है. जबकि इसके लिए निगम की तरफ कोई टेंडर नहीं निकाला गया है.
इसे भी पढ़ें:नर्सिंग कौशल कॉलेज प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 3,699 छात्राएं अगले चरण के लिए चयनित
पार्षदों द्वारा उठाए सवालों पर विधायक ने जांच कमेटी गठित कर जांच कराने का सुझाव दिया. जांच टीम में पार्षद सुमित और गुड्डु के साथ निगम के तीन कर्मियों को शामिल कर एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया.
मौके पर शहर के महादेव तालाब से लेकर कोलडीहा पुराना बस डिपो तक पाइप लाइन बिछाने का निर्देश दिया गया.
इसे भी पढ़ें:रायपुर में बनी थी साजिश, झारखंड से जुटाया सामान और फिर पटना में किये थे सीरियल Bomb Blasts
बैठक में निगम के अधीन छठ घाटों की सफाई व्यवस्था और लाइटिंग के साथ पहुंच पथों की सफाई का मुद्दा भी उठाया गया. जिसपर विधायक के साथ डिप्टी मेयर ने बुधवार से सफाई कराने का निर्देश दिया.
बुधवार से ही छठ घाटों तक पहुंचने के रास्ते की सफाई कराने को लेकर भी निर्देश दिया गया है. बैठक में पार्षदों द्वारा सौंपे गए लिस्ट के बाद पूरे निगम क्षेत्र में 401 से अधिक नाली और सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी गई है.
इसे भी पढ़ें:रिम्स में कोविड का एक भी मरीज नहीं, 25 पोस्ट कोविड मरीजों का चल रहा इलाज




