JharkhandNEWSRanchiTOP SLIDER

पीएम आवास ग्रामीण: आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक से 28 नवंबर तक होंगे कई कार्यक्रम

राज्यभर में शुरू होगा चलो घर बनायें अभियान, पक्का घर का सपना होगा पूरा

Special correspondent

Ranchi: आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 1 नवंबर से 28 नवंबर तक राज्यबार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रचार-प्रसार,आवास निर्माण व लाभुकों  को गृह प्रवेश कराया जायेगा. इसके तहत जिन लोगों को घर नहीं मिला है उनके लिये चलो घर बनायें अभियान, जिनका पूरा हो गया है उनके गृह प्रवेश के लिये पक्का घर का सपना पूरा हुआ अपना अभियान आदि राज्य से लेकर जिला व प्रखंड-पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. भारत सरकार के उपमहानिदेशक, गया प्रसाद के द्वारा इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र लिखा गया है और आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राज्यभर में पीएम आवास योजना ग्रामीण से बृहत अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand: पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के लिए एजेंडा तैयार करने का निर्देश

इसके आलोक में झारखंड में चार लाख से अधिक पीएम आवास ग्रामीण के तहत घरों के बनाने व इसमें गृह प्रवेश का काम कराया जायेगा. योजना के बारे में भी जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. ग्रामीण विकास सचिव डॉ.मनीष रंजन के द्वारा दीवाली के पहले इस शुरू होने वाले अभियान के लिए सभी जिलों के उपायुक्त व उपविकास आयुक्तों को तैयारी का निर्देश दिया जा चुका है. इस अभियान के दौरान आवास के लाभुको को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लाभ से भीअवगत कराया जायेगा,इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम को आयोजित करना तथा सब्जी की खेती अथवा फल उत्पादन के लिए पौधों को लगाने के लिए कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा भी लाभुक के हित के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित करना हो संबंधित जिले इसे कर सकेंगे. ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलों से सारी कृत कार्रवाई का फोटोग्राफ, वीडियोग्राफी आदि भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. आवास बनाने के क्रम में मनरेगा मजदूरों को भी रोजगार से जोड़ा जायेगा.

 

इन तिथियों में ये होगा

पीएम आवास योजना ग्रामीण के बारे में डिजिटल डिसप्ले बोर्ड,फ्लैक्स,बैनर तले पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार- 1 नवंबर 2021

वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत लाभुकों  का पंचायत एवं प्रखंड स्तर में उन्मुखीकरण-पक्का घर बनायेंगे,तेजी से बनायेंगे,समय पर पूरा करेंगे.  8.11.21 से 14.11.21 तक.

वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत लाभूको का आवास से ले-आउट कार्यक्रम- चलों घर बनायें अभियान। 1 नवंबर से 28 नवंबर 2021 तक.

पूर्ण आवासों में गृह प्रवेश का कार्यक्रम- पक्का घर का सपना,पूरा हुआ अपना. 8 नवंबर से 19 नवंबर तक.

प्रखंड एवं जिला स्तर पर आवास दिवस का आयोजन- प्रखंडों में 12 नवंबर से 19 नवंबर तक. जिलों में 20 नवंबर को.

राज्य स्तरीय आवास सम्मेलन का आयोजन भी किया जायेगा,जिसमें सीएम रहेंगे शामिल.

 

पीएम आवास योजना की मुख्य विशेषताएं

25 वर्गमीटर में यथासंभव सहित स्वच्छ रसोई घर युक्त आवास का निर्माण.

नक्सल प्रभावित जिलों में 1,30,000 एवं गैर नक्सल प्रभावित जिला में 1,20,000 का अनुदान.

अकुशल कार्य के लिए प्रति आवास  मनरेगा से 90,95 मानव दिवस का भुगतान.

नि:शुल्क बिजली कनेक्शन की सुविधा.

उज्जवल उयोजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ेंःबाबा बैद्यनाथ मंदिर के कांउटर से धनतेरस पर मिलेंगे सोने-चांदी के सिक्के

इन्हें दिया जाता है आवास

बेघर और अभावविहीन परिवार.

0,1 और 2 कमरे के कच्चा मकान में रहने वाले परिवार जिनका नाम सामाजिक आर्थिक और जातीगत आधारित सर्वेक्षण 2011 में शामिल हो.

आवास प्लस के तहत सर्वेक्षित योग्य परिवार.

 

अयोग्यता के कारण

पक्का मकान में रहने वाले परिवार.

पूर्व में सरकारी आवास का लाभ प्राप्त परिवार.

पक्का छत और पक्की दीवार वाले एक या दो कमरे वाले मकान में रहने वाले परिवार.

मोटरयुक्त दो पहिया,तीन पहिया,चारपहिया,मछली पकड़ने की नाव रखने वाले परिवार.

वो परिवार जिनका कोई सदस्य अधिक ऋण सीमा वाले किसान के्रडिट कार्ड रखने वाले परिवार.

सरकार के पास पंजीकृत गैर कृषि उद्यम वाले परिवार.

वो परिवार जिनरका कोई सदस्य 10000 रुपये से अधिक प्रतिमाह कमा रहा हो.

आयकर देने वाला परिवार, व्यवसाय करने वाला परिवार, फ्रिज हो, लैंड लाइन फोन हो, जिनके पास 2.5 एकड़ सिंचित भूमि व सिंचाई उपकरण हो.

दो या उससे अधिक फसल वाले मौसम के लिए पांच एकड़ या उससे अधिक सिंचित भूमि वाले परिवार.

ये परिवार जिनके पास 7.5 एकड़ या उससे अधिक भूमि हो और कम से कम एक सिंचाई उपकरण हो.

Related Articles

Back to top button