JharkhandNationalTOP SLIDER

Petrol Diesel Price Today: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर में क्या है नया रेट

New Delhi: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के आज के रेट जारी कर दिए हैं. आम आदमी को महंगाई का झटका देते हुए पिछले 8 दिनों में 7वीं बार फिर ईंधन के रेट में इजाफा किया गया है. मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, नए रेट के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 100.21 रुपये और डीजल के लिए 91.47 रुपये चुकाने होंगे. बता दें कि 22 मार्च से ईंधन की कीमत में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी का सिलसिला शुरु हुआ था. इस दौरान 24 मार्च को दाम स्थिर रहे लेकिन इसके बाद तेल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

झारखंड के पेट्रोल-डीजल के दाम

झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल की नई दरें लागू होने के बाद धनबाद में पेट्रोल की कीमत 103.33 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 96.49 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं रांची में आज पेट्रोल 103.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.58 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है. कोडरमा में आज पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 97.33 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

Related Articles

Back to top button