JharkhandLead NewsNationalTOP SLIDER

महंगाई : दिवाली से पहले कॉमर्शि‍यल LPG सिलेंडर के दाम में 264 रुपये की बढ़त

New Delhi : दिवाली से पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने महंगाई का बड़ा झटका दिया है. कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 264 रुपये की भारी बढ़त की गई है.  राहत की बात ये है कि यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में ही हुई है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. रांची में 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर 957 रुपये का मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें : रांची-लखनऊ के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर 2000 रुपये के पार पहुंच गया है. इससे पहले यह 1733 रुपये का था. मुंबई में 1683 रुपये में मिलने वाला 19 किलो का सिलेंडर अब 1950 रुपये में मिलेगा. वहीं, कोलकाता में अब 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये का हो गया है. चेन्नई में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2133 रुपये खर्च करने पड़ेंगे.

अगर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो आज इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपये का ही मिल रहा है.  बता दें 6 अक्टूबर को इसके दाम में बढ़ोतरी की गई थी. वहीं, एक अक्टूबर को केवल 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे. कोलकाता में 926 और चेन्नई में अभी भी 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 915.50 रुपये में मिल रहा है.  कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आशंका जताई जा रही थी कि इस बार एलपीजी सिलेंडर का दाम 1000 रुपये के पार चला जाएगा.

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन हार्डकोर महिला नक्सली ढेर

Related Articles

Back to top button