JharkhandLead NewsNEWSRanchi

JUT नियुक्ति मामला : आठ माह बाद भी प्रतिनिधियों का नहीं हो सका मनोनयन, कैसे होगी नियुक्ति

Ranchi : प्रतिनियुक्ति पर चल रहा राज्य का एकमात्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति का इंतजार बीते आठ माह से कर रहा है. जबकि यहां नियुक्ति के लिए अनुमति भी मिल चुकी है. इसके बाद भी नियमावली की उलझन और लेटलतीफी की वजह से शिक्षकों और कर्मियों की नियुक्ति नहीं हो पायी है.

बताते चलें कि झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में कोर्सेस के सुचारू तरीके से संचालन के लिए शिक्षकों और कर्मियों की नियुक्ति की जानी थी. इसके लिए विज्ञापन भी निकाला गया था लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है. नियुक्ति नहीं होने से इस विवि में शुरू होने वाले पांच नये कोर्स भी शुरू होने का इंतजार ही कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ेंःJharkhand News: मैट्रिक-इंटर परीक्षा के लिए जैक ने तैयार किये पांच सेट मॉडल प्रश्न पत्र

 इस वजह से नियुक्ति पर है पेंच

विश्वविद्यालय में प्रतिनियुक्ति पर रजिस्ट्रार व अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति होनी थी. इसके साथ ही संविदा पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया था. इस नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी की ओर से एक चयन समिति बनायी गयी थी. इस समिति में राज्यपाल और उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से एक-एक प्रतिनिधि को मनोनीत किया जाना है. प्रतिनिधियों के मनोनयन की यह प्रक्रिया मार्च से लंबित है.

 इसे भी पढ़ेंःरांची के पुंदाग स्थित इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग, 75 लाख की संपत्ति खाक

विश्वविद्यालय नियमावली के मुताबिक विश्वविद्यालय संविदा पर अधिकतम एक वर्ष के लिए ही नियुक्ति कर सकता है. इसी प्रावधान के तहत विज्ञापन जारी किया गया था. लेकिन, एक्ट में संशोधन होने के कारण प्रावधान एक-दूसरे के विरोधाभाषी हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक विवि नियुक्ति नियमावली के सेक्शन-19 में संशोधन किया गया है, लेकिन अन्य धाराओं में जहां नियुक्ति संबंधी उल्लेख है, उनमें संशोधन नहीं हुआ है. ऐसे में संशोधन को जब तक पुन:स्थापित नहीं किया जाएगा, तब तक नियुक्ति नहीं हो सकेगी.

Related Articles

Back to top button