Lead NewsNationalTOP SLIDER

BIG ACCIDENT : 400 फीट गहरी खाई में गिरा बोलेरो, 13 लोगों की हो गयी मौत

ओवरलोडेड बोलेरो में 15 लोग थे सवार जबकि सिर्फ 9 लोगों की ही बैठाने की है क्षमता

Dehradun : उत्तराखंड के चकराता में रविवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गयी . यह हादसा देहरादून जिले के चकराता के सुदूरवर्ती इलाके त्यूनी रोड पर सुबह करीब दस बजे हुआ है. बताया जा रहा है कि चकराता के भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही बोलेरो रविवार सुबह बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से आगे अनियंत्रित हो गई और 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई.
जानकारी के मुताबिक उक्त वाहन में 15 लोग सवार थे. हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं. 13 मृतकों के शव खाई से बरामद कर लिये गए हैं. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें :ये साइकिल है कमाल की, पैडल मारिये और आसमान में उड़ जाइये ! जानें कितनी है कीमत

चल रहा है राहत-बचाव कार्य

दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही. स्थानीय लोग भी राहत-बचाव कार्य में लगे रहे. सूचना पाकर देहरादून से एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड के राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए थे. एसपी रूरल स्वतंत्र कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है.

छह साल का बच्चा घायल हुआ

हादसे में बायला निवासी छह साल का बच्चा ऋतिक पुत्र इंद्र सिंह व पिंगुवा निवासी गजेंद्र तोमर के पुत्र दल सिंह समेत दो लोग गंभीर घायल हैं. घटना की सूचना से बायला, बुल्हाड़, आसोई, बेगी व आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे.
ग्रामीणों ने स्वयं राहत-बचाव अभियान चलाकर 400 मीटर गहरी खाई में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाला. स्थानीय ग्रामीण घायलों को उपचार के लिए चकराता अस्पताल ले गए.

इसे भी पढ़ें :फांसी के फंदे से झूलती मिलीं बैंक अधिकारी, ‘सुसाइड नोट’ में पूर्व मंगेतर और IPS अफसर को ठहराया जिम्मेदार  

ये हैं मृतक

बायला के क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह चौहान ने कहा हादसे में मृतकों की पहचान मातबर सिंह (40) पुत्र भगत सिंह, पत्नी रेखा देवी (32) व डेढ़ वर्षीय पुत्री तनवी, रतन सिंह (45) पुत्र रतराम, जयपाल सिंह चौहान (40) पुत्र भाव सिंह, अंजलि (15) पुत्री जयपाल सिंह चौहान, नरेश चौहान (35) पुत्र भाव सिंह, साधराम (55) पुत्र गुलाब सिंह, दान सिंह (50) पुत्र रतू, ईशा (18) पुत्री गजेंद्र, काजल (17) पुत्री जगत वर्मा सभी निवासीगण बायला-चकराता, जीतू (35) निवासी क्वानू-मलेथा व हरिराम शर्मा (48) पुत्र निवासी सिरमौर हिमाचल के रूप में हुई है.

सीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता में हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

चकराता और त्यूनी तहसील से राजस्व टीम रवाना

एसडीएम चकराता सौरभ असवाल ने बताया घटनास्थल के लिए चकराता और त्यूनी तहसील से राजस्व टीम मौके पर पहुंची. देहरादून डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया है कि एसडीएम और एडीएम घटना स्थल पर पहुंच गए. देहरादून से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची है. डीएम ने बताया कि उक्त डॉक्टरों द्वारा मौके पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. मृतकों और घायलों को आर्थिक सहायता देने के लिए शासन से संस्तुति की गई है.
हादसे पर उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि जो वाहन हादसे का शिकार हुआ वह बोलेरो था. जिसमें 15 सवारियां सवार थीं. जबकि बोलेरो के पास नौ सवारियों की क्षमता होती है. हादसा गंभीर है. ओवरलोडिंग की बात सामने आ रही है. इसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी. इसके संबंध में परिवहन विभाग से भी बात की जाएगी.

इसे भी पढ़ें :झारखंड में तैयार हो रही 17 विभागों की संशोधित नियुक्ति नियमावली, जल्द ली जायेगी सरकार से मंजूरी

Related Articles

Back to top button