
Ranchi: राजधानी रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र में एक एलईडी गोदाम में शनिवार की देर रात भीषण आग गई. आग लगने से सारा सामान जल कर राख हो गया है. बताया जा रहा है कि गोदाम में रखे करीब 80 लाख के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और स्टॉक रखे थे. बताया जा रहा है कि सारा सामान खाक हो गया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंः गुमला में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के शीर्ष कमांडर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी के समीप विनोद कुमार नाम के व्यक्ति के गोदाम में रात्रि करीब 2 बजे आग लग गई जिसमें इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक सामान था. विनोद कुमार द्वारा बताया जा रहा है कि करीब 75 से 80 लाख की संपत्ति जल गई है. काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग बुझाया है.
इसे भी पढ़ेंःअब केंद्र सरकार के साथ मिल कर जेबीवीएनएल लगायेगा बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर लगाम
आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में अग्निशमन विभाग के चार वाहन मौके पर पहुंचे।इस दौरान उन्हें आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा. करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाया गया.




