ChatraCrime NewsJharkhand

चतरा : प्रतापपुर पुलिस ने तोड़ी अवैध शराब भट्ठी, भारी मात्रा में शराब जब्त

Chatra : जिले की प्रतापपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को मोनिया पंचायत के काशीवार में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब भट्ठी को तोड़ दी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भट्टी को तोड़ दिया. लगभग 30 लीटर महुआ शराब को जब्त किया गया है.

पुलिस ने शराब बनाने के लिए बने चूल्हे तोड़ दिया. भट्टी तोड़ने के बाद शराब बनाने में इस्तेमाल बर्तन, ड्रम, चूल्हे आदि को भी नष्ट कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:पाटलिपुत्र बिल्डर्स की 62 रुपये की संपत्ति ईडी ने की जब्त, रांची के दो प्लॉट भी शामिल

हालांकि पुलिस बल के पहुंचते ही अवैध देशी शराब भट्टी संचालक मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरुआत कर दी है.

जिसमें आरोपी राजकुमार यादव, नंदू साव, महेंद्र चौधरी पर मामला दर्ज किया गया है. तीनो आरोपी बिहार के गया जिले के कोठी थाना अंतर्गत सोबड़ी गांव निवासी हैं. जिबकी एक कारू यादव रियाशत डीह गांव का रहने वाला है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में अब जारी नहीं होंगे पीडीएस डीलर लाइसेंस, सरकार ने लगायी रोक

Related Articles

Back to top button