JamshedpurJharkhand

अस्पताल से घर भाग जा रहे कोरोना के मरीज, मोबाइल भी मिल रहा ऑफ

Jamshedpur : कोरोना मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है. स्वास्थ्य विभाग के लिए यह चिंता का विषय है. ऐसे में लोगों को अधिक सतर्क होने की जरूरत है, लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले में लोगों की भारी लापरवाही सामने आ रही है. कोरोना मरीज अस्पतालों से भागकर घर पहुंच जा रहे हैं. यह बड़ी लापरवाही है. इससे संक्रमण तेजी से फैल सकता है. तीन दिन पूर्व टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती एक मरीज घर चला गया. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी जिला सर्विलांस विभाग को दी. इसे देखते हुए विभाग सक्रिय हो गया. मरीज का एड्रेस ट्रेस किया गया और उसे दोबारा लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसी तरह, एमजीएम से भी मरीज भागने की शिकायतें मिल रही हैं. वहीं, अक्टूबर माह में लगभग 80 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसमें 15 मरीज ऐसे थे, जिन्होंने अपना मोबाइल नंबर या तो गलत दिया था या फिर स्विच ऑफ कर दिया था. इसके कारण विभाग को मरीजों को ट्रेस करने में काफी परेशानी हो रही है.

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : सभी आवेदन सही पाये गये, सोमवार तक मिल जायेगी पटाखा दुकानें लगाने की अनुमति

Related Articles

Back to top button