
Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना के इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने 22 लाख रुपये गबन करने के आरोपी कृति कुमार सिंह को धनबाद के सरायढ़ेला से गिरफ्तार कर शनिवार को तेनुघाट उपकारा भेज दिया.
गबन के आरोपी को कांड के अनुसंधानक सअनि मनोज कुमार झा तथा पीएसआइ सुधांशु श्रीवास्तव तथा एके उपाध्याय ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ें : #CoronaVirus : 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के कारण 34 ट्रेनों को किया गया कैंसिल
क्या था मामला
बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत बरवाबेड़ा निवासी तथा मेसर्स हाशमी ब्रदर्स इंटरप्राइजेज के मालिक बेलाल हाशमी ने स्थानीय थाना को दिये आवेदन में लिखा था कि दिनांक 17 जून 2018 से 8 जुलाई 2018 तक कुल चौदह ट्रक कोयला धनबाद के मटकुरिया स्थित लकी एसोसिएट के मालिक कृति कुमार सिंह को तथा 13 जून से 6 जुलाई 2018 तक कुल तीन ट्रक कोयला धनबाद धनसार निवासी इंड्रस्टियल फ्यूल कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राहुल कुमार सिंह एवं राम कुमार सिंह को बोकारो थर्मल गोविंदपुर बस्ती निवासी रामचंद्र महतो के कहने पर दिया था.
कोयला भेजने के बाद से कृति कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह व राम कुमार सिंह ने कुल 17 ट्रक कोयले की बकाया राशि 22 लाख 34 हजार 73 रुपये देने से इंकार कर दिया.
स्थानीय थाना में बेलाल हाशमी के आवेदन पर दिनांक 3 जनवरी 2020 को कांड संख्या 01/2020 भादवि की धारा 420,407,409,34 के तहत उपरोक्त तीनों आरेापियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कांड का अनुसंधानक सअनि मनोज कुमार झा को बनाया गया था.
इसे भी पढ़ें : #Latehar: 270 लाभुकों के 7430 किलो खाद्यान्न का डीलर ने किया गबन, मार्च में राशन दिया और फरवरी की भी इंट्री कर दी




