
Patna : निगरानी ब्यूरो ने एक जमादार और चौकीदार को 26000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
ब्यूरो ने यह कार्रवाई मधुबनी जिले में की है. गिरफ्तार जमादार और चौकीदार की पहचान देवधा थाने में पदस्थापित सुभाष चंद्र राम (सहायक अवर निरीक्षक) एवं चौकीदार रामप्रीत पासवान के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार ऋषिकेश कुमार नामक परिवादी ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी सहायक अवर निरीक्षक एवं चौकीदार एक केस में आपसी समझौता के आधार पर केस खत्म करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं. जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ें:Jharkhand: सरकार ने वापस ली रविवार की बंदी, नदी-तालाबों में शर्तों के साथ छठ की इजाजत




