Jamshedpur

स्काई टच टावर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Jamshedpur : मानगो चेपापुल के पास गुरुवार की सुबह स्काई टच टावर में गुरुवार को गीजर चालू होने के कारण आग लग गई. घटना में सिर्फ बाथरूम का कुछ हिस्सा ही जला है. इस दौरान एक बड़ा हादसा हो सकता था. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पा लिया.

घटना के बाद घर से बाहर निकल गए थे लोग

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घर से बाहर निकल गए थे. हालाकि घटना को काबू में करने में ज्यादा समय नहीं लगा. स्थानीय लोग भी सतर्क थे.

रातभर चालू हालत था गीजर

बताया गया कि घर का गीजर बुधवार की रात से ही चालू था. इस कारण से ही गीजर में आग लग गई. आग लगने की घटना के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

इसे भी  पढ़ें- कोवाली मांगड़ू गांव में पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या, पुलिस कर रही जांच

Related Articles

Back to top button