BiharLead News

बिहार के मंत्री जनक राम के पीए अरेस्ट, संसद भवन का फर्जी पास बनवाने का आरोप 

Patna : नीतीश कैबिनेट के मंत्री जनक राम के पीए  को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट किया है. इन पर  संसद भवन का फर्जी पास बनवाने का आरोप लगा है.  दिल्ली पुलिस शनिवार को गोपालगंज पहुंची थी और खनन मंत्री के आप्त सचिव बबलू आर्या के घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया. मंत्री के पीए बबलू आर्या की निशानदेही पर महेश कुमार नाम के एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि इन लोगों ने संसद भवन में एंट्री का फर्जी पास बनवाया था. इस आरोप में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था. गौरतलब है कि जनक राम नीतीश कैबिनेट में खान एवं भूतत्व मंत्री हैं. वे 2014-19 तक गोपालगंज से बीजेपी के सांसद थे.  2019 में बीजेपी ने गोपालगंज सीट जदयू को दे दी.  इसके बाद वे बेटिकट हो गये. फिर भाजपा ने इन्हें 2021 में विधान परिषद का सदस्य बनाया. फिर नीतीश कैबिनेट में खान एवं भूतत्व मंत्री बने.

इसे भी पढ़ें – बक्सर में निवर्तमान मुखिया के घर रेड, शराब पार्टी करते दो धराये

Related Articles

Back to top button