
Kolkata : त्रिपुरा में आज तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव की कार में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की. सुश्री देव की पार्टी को राजनीतिक अभियानों में मदद करने वाली एक निजी फर्म के कुछ कर्मचारी हमले में घायल हो गए. त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस की गतिविधियों पर नजर रखने वाली देव ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे भाजपा का हाथ है.
जब हमला हुआ, तब सुश्री देव इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी या I-PAC, एक राजनीतिक जनसंपर्क और परामर्श फर्म के कर्मचारियों के साथ थीं.
राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर और I-PAC ने इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी के साथ काम किया था.
विजुअल्स में तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह के साथ एक नीली एसयूवी और छत पर लगे लाउडस्पीकरों को दिखाया गया है.
इसे भी पढ़ें :बाईपास सर्जरी के दौरान जुगसलाई सीएचसी के डॉ विनोद सिंह का आकस्मिक निधन
तृणमूल कांग्रेस ने पुलिस को की शिकायत
तृणमूल कांग्रेस ने पुलिस को दी शिकायत में कहा, “सुष्मिता देव के साथ टीएमसी के 10 अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अमतली बाजार में दोपहर करीब 1:30 बजे बेरहमी से हमला किया गया. अपराधियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की, टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया.”
तृणमूल कांग्रेस ने कहा, “इसमें पार्टी समर्थकों के मोबाइल फोन सहित संपत्ति की चोरी भी हुई. हम आपसे इस मामले की तत्काल जांच करने और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने का अनुरोध करते हैं.”
People of #Tripura will give a befitting response to this BARBARIC ATTACK!
Police must immediately stop acting as mere spectators. This collapse of law and order is unacceptable. WE DEMAND JUSTICE!#ShameOnBJP pic.twitter.com/700tdmRBM8
— AITC Tripura (@AITC4Tripura) October 22, 2021
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह कॉलेज प्रशासन के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन, छात्रों की समस्याएं हल करने की मांग
त्रिपुरा के लिए तृणमूल अभियान
सुश्री देव अपनी पार्टी के अभियान “त्रिपुर जोनो तृणमूल” या “त्रिपुरा के लिए तृणमूल” शुरू करने के लिए त्रिपुरा का दौरा कर रही हैं.
उन्होंने कहा, “हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने घोषणा की है कि टीएमसी त्रिपुरा मंृ सभी आगामी चुनाव लड़ेगी और इसी तरह हम नगर निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. चुनाव घोषित होने दें तो पार्टी अंतिम रणनीति तैयार करेगी.”
गुरुवार को राज्य की राजधानी अगरतला में पत्रकारों से बात की. उन्होंने कहा, “अभियान 10-12 दिनों तक चलेगा, जिसमें आठ जिलों के 58 ब्लॉक के सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा. हम लोगों के पास जाएंगे, उनसे बातचीत करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे. अभियान के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है.”
इसे भी पढ़ें :पटमदा पहुंचे विधायक मंगल कालिंदी, कई श्राद्धकर्म में की मदद




