Jamshedpur

मानगो जयप्रकाश सेतु से महिला का शव बरामद

Jamshedpur : मानगो जयप्रकाश सेतु के पास वर्कर्स कॉलेज घाट पर शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव पानी में डूबा हुआ था. महिला की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है. मानगो थानेदार विनय कुमार ने बताया कि लोगों से सूचना मिली थी कि वर्कर्स कॉलेज नदी घाट के किनारे एक महिला का शव तैर रहा है. इसके बाद मौका ए वारदात पर पहुंचकर शव को बरामद किया गया. लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन अबतक शव की पहचान नहीं हो सकी है. फिलहाल शव को एमजीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- सास से झगड़े के बाद महिला ने अपने दो बच्चों को छत से फेंका, मौत

 

Related Articles

Back to top button