
Sheohar: सास से झगड़े के बाद बहू ने अपने दो बच्चों को छत से फेंक दिया. इस कारण दोनों बच्चों की मौत हो गयी. वहीं महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन समय रहते लोगों ने उसे बचा लिया
घटना तरियानी छपरा थानक्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, यहां के ताजपुर गांव के मुकेश सहनी की पत्नी पूजा कुमारी का झगड़ा सास गीता देवी से हुआ था. खुद मुकेश सहनी पंजाब में रहकर काम करते हैं. पैसे को लेकर सास-बहू के बीच विवाद बढ़ा. पूजा ने अपने दो बेटों (6 साल का अजीत कुमार और 3 साल का छोटू बाबू) को छत से फेंक दिया. इसके बाद पूजा ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया. आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया. हालांकि पूजा की हालत गंभीर बताई जा रही है. मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: 17 विभागों की नियुक्ति नियमावलियों में नहीं हुआ बदलाव,अब मिला सिर्फ दस दिन का समय




