Bihar

पटना के होटल में Birthday Boy की जमकर धुनाई, केक रखने के लिए टेबल मांगना पड़ गया भारी

Patna : होटल में पार्टी मनाने को लेकर एक बार सोचने की सभी की जरूरत है. राजधानी में ऐसी ही घटना घटी है. मीठापुर के होटल मालिक और उसके स्टाफ ने ऐसी ही घटना को अंजाम दिया है. होटल में पार्टी मनाने गए बर्थ डे ब्वॉय और उसके दोस्त की पिटाई हो गई. दोनों की गलती बस इतना थी कि वह केक काटने के लिए होटल मालिक से टेबल की डिमांड कर दी थी. छोटी सी बात पर विवाद बढ़ गया और दोनों युवकों को होटल मालिक और स्टॉफ ने होटल बंदकर जमकर पीटा. पुलिस को फोन करने के बाद दोनों युवकों की जान बची है. घटना में दोनों को गंभीर चोट आई है. सोमवार की देर रात जक्कनपुर थाना में आवेदन देकर दोनों युवकों ने मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है. पुलिस 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें : कांग्रेसी नेता गब्बर की विधवा के साथ मारपीट, पति-पत्नी से मारपीट का आरोपी गया जेल

गर्दनीबाग के सरिस्ताबाद निवासी गोलू का कहना है कि उसके दोस्त प्रेम का सोमवार को बर्थ डे था. दोनों दोस्त बर्थ डे पार्टी के लिए जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर बस स्टैंड के पास साइड वॉक कैफे एंड रेस्टोरेंट गए थे. गोलू का कहना है कि दोनों जाकर एक टेबल पर बैठ गए. एक बड़ी सी टेबल थी जिस पर पहले से ही लोग बैठे हुए थे. गोलू का कहना है कि होटल वाले से उन्होंने बर्थ डे वाली बड़ी टेबल को खाली कराने की डिमांड की. इस पर होटल का मालिक मना कर दिया. गोलू और प्रेम ने जब कर्मचारियों ने जब उस बड़ी टेबल पर बैठे कुछ लोगों से निवेदन किया तो वह खाली करने को तैयार हो गए, लेकिन इस पर मालिक भड़क गया.

इसे भी पढ़ें : 196 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में अमिताभ चौधरी समेत चार के खिलाफ कोर्ट ने लिया संज्ञान

गोलू का कहना है कि टेबल को लेकर होटल के मालिक ने गाली दे दी. जब दोनों युवकों ने होटल मालिक का विरोध किया तो होटल मालिक अंकित और स्टॉफ चंदन ने बाहर से गेट बंद कर दिया. इसके बाद बर्थ डे ब्वॉय के साथ उसके दोस्त को लोहे की रॉड और डंउे से पीटा गया. दोनों काफी देर तक पीटा गया. इस दौरान किसी तरह से बर्थ डे ब्वॉय बाहर भाग निकला लेकिन गोलू होटल में ही फंसा रह गसा. गोली की पिटाई जारी थी. बर्थ डे ब्वॉय प्रेम ने बाहर निकलते ही जक्कनपुर थाना को फोन कर दिया. थोड़ी ही देर में पुलिस पहुंच गई और दोनों की जान बचाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया.

Related Articles

Back to top button