JamshedpurJharkhand

सावधानी हटी-दुर्घटना घटी : ड्राइवर को आयी झपकी तो पेड़ से भिड़ी गाड़ी, डेढ़ घंटा फंसा रहा

Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार के तड़के एक टाटा मैक्सिमो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में वाहन चालक मेघनाथ पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती किया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना राजनगर से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क पर सिजुलता-कुनाबेड़ा मार्ग पर गोलो कुटुंग के समीप घटी. टाटा मैक्सिमो (जेएच 05 सीवाई-0913) पर सवार होकर मजदूर ड्यूटी के लिए जा रहे थे. उसी बीच गोलो कुटुंग के समीप चालक की अचानक आंख लग गई, जिससे गाड़ी सड़क किनारे नीम के पेड़ से जा टकराई. हालत यह हुई कि चालक गाड़ी में ही फंस गया. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे गाड़ी से निकाला गया. फिर उसे  इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. वह टांगरजोड़ा का रहनेवाला है. इस दुर्घटना में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.

इसे भी पढ़ें – 215 दिनों के बाद देश में 24 घंटे में सबसे कम कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या में भी कमी

Related Articles

Back to top button