
Giridih : आजादी के अमृत महोत्सव पर शुरू हुए शहरी क्षेत्र स्वच्छ भारत मिशन को लेकर शुक्रवार को गिरिडीह नगर निगम में स्कूली छात्रों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता नगर निगम के सभागार में हुआ. जिसमें कई स्कूलों के 40 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.
प्रतियोगिता का नेतृत्व निगम के अर्बन प्लानर मंजूर आलम कर रहे थे. जिसमें प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता का थीम पेंटिंग और वेस्ट घरेलू समानों के इस्तेमाल का दिया गया था.
इसे भी पढ़ें:सरकार ने टाटा संस के एयर इंडिया की बोली जीतने की खबर को बताया ‘गलत’
दो घंटे की प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने पेंटिंग के माध्यम से घर और आसपास के माहौल को स्वच्छ रखने के लिए आकर्षक तरीके से पेंटिंग बनाने का काम किया. प्रतिभागियों के पेंटींग को सराया गया.
इस दौरान निगम की तरफ से निर्णायक मंडली ने प्रतिभागियों के बीच पुरष्कार की घोषना की. प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें:चार करोड़ रुपये की मनी लाउंड्रिंग का मामला: आरोपियों के खिलाफ ईडी की विशेष अदालत ने तय किये आरोप




