Court NewsJharkhandRanchi

चार करोड़ रुपये की मनी लाउंड्रिंग का मामला: आरोपियों के खिलाफ ईडी की विशेष अदालत ने तय किये आरोप

Ranchi: करीब चार करोड़ रुपये की मनी लाउंड्रिंग मामले की सुनवाई आज ईडी की विशेष अदालत में हुई. इस दौरान अदालत ने आरोपी नक्सली कमांडर बिनोद कुमार गंझू एवं प्रदीप राम के खिलाफ पीएमएल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किया.

सुनवाई के लिए दोनों आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया. इस दौरान दोनों आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया. अदालत ने इस मामले में अभियोजन पक्ष को साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 17 नवंबर की तारीख निर्धारित की है. फिलहाल दोनों आरोपी जेल में बंद हैं.

कोयला खनन से जुड़े व्यापरियों से लेवी वसूली रहे थे नक्सली

बता दें कि झारखंड पुलिस ने ईडी को जानकारी दी थी कि कोयला खनन से जुड़े व्यापरियों से लेवी वसूली कर कई नक्सलियों ने बहुत संपत्ति बनायी है. झारखंड पुलिस ने बाकायदा नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. ईडी अधिकारियों ने झारखंड पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की तो पाया की नक्सली संगठनों ने चतरा जिले की आम्रपाली एवं मगध कोयला खनन परियोजनाओं से जुड़े व्यापारियों एवं कोयले के ठेकेदारों से लेवी वसूली कर काफी संपत्ति बनायी है.

इसे भी पढ़ें – सरकार ने टाटा संस के एयर इंडिया की बोली जीतने की खबर को बताया ‘गलत’

Related Articles

Back to top button