JamshedpurJharkhandSaraikela

दुखद : जमशेदपुर और सरायकेला में दो किशोरों ने की आत्महत्या

संदीप के भाई और पिता की हो चुकी है मौत, मां का था अंतिम सहारा

Jamshedpur : सरायकेला थाना क्षेत्र के रूद्र प्रताप कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय संदीप कुमार महतो ने अपने घर में पर्दे के सहारे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह गम्हरिया स्थित जेवियर कॉलेज में 12वीं का छात्र था. बताया जाता है कि 2015 में संदीप के बड़े भाई की विशाखापट्टनम में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी. वहीं ढाई साल पहले उसके पिता की मौत हो चुकी है. उसके बाद संदीप अपनी मां का अंतिम सहारा था. इसकी मौत से परिवार का अंतिम चिराग भी बुझ गया. उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी संदीप की मां को गुरुवार की भोर तब हुई जब साढ़े तीन बजे उसकी मां ने देखा कि संदीप के कमरे का दरवाजा बंद है तो उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया. जब काफी देर बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पीछे की खिड़की से जाकर देखा तो संदीप पंखे से पर्दे के सहारे फांसी लगाकर झूल रहा था. उसके बाद किरायेदारों के सहयोग से दरवाजा तुड़वाकर अंदर प्रवेश किया. तब तक संदीप की मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर मौके पर सरायकेला थाना पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पड़ोसी ने छत से कमरे में फंदे से झूलता, मची सनसनी

दूसरी ओर जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत काली स्थान रोड निवासी 17 वर्षीय सोहन कुमार साहू ने घर में दुपट्टे से पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि उसके पड़ोस के छत से किसी ने देखा कि घर में कोई फंदे से लटका हुआ है. इसकी जानकारी घरवालों को दी गई. इसे देखते ही देखते सनसनी फैल गई. उसके बाद घरवालों ने आनन-फानन में सोहन के कमरे का दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया. बावजूद इसके जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर घरवाले अंदर घुसे. उन्होंने देखा कि सोहन फंदे से झूल रहा है उसके बाद उसके शव को उतारा गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है.

Related Articles

Back to top button