JharkhandKodermaNEWS

तेज हवा के साथ बारिश से जनजीवन प्रभावित, पेड़ गिरने से तीन घंटे रेल यातायात बाधित

Koderma: तेज हवा के साथ लगातार बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. इसका असर यातायात पर भी पड़ा है. धनबाद गया रेलखंड स्थित कोडरमा जिला अंतर्गत हीरोडीह और शर्माटांड स्‍टेशन के बीच गुरुवार सुबह 4:45 बजे एक पेड़ के ओएचई वायर पर गिरने से रेल सेवाएं घंटों बाधित रहीं. इस दौरान कई ट्रेनों को विभिन्‍न स्‍टेशनों पर रोकना पड़ा. वहीं तार को जोड़ने के बाद सुबह लगभग 8 बजे इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन सुचारू हो सका.

इसे भी पढ़ेंःकांग्रेस और कलहः सीएम बघेल की कुर्सी बचाने छत्तीसगढ़ के 13 कांग्रेसी विधायक पहुंचे दिल्ली

रेलवे सूत्रों के अनुसार, हीरोडीह शर्माटांड के बीच गेट संख्‍या- 29 के पास ओएचई पर सुबह 4:45 बजे पेड़ गिर गया. ओएचई पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. इस वजह से सुबह पौने पांच बजे से 8 बजे तक इस रूट से जाने वाली ट्रेनों को विभिन्‍न स्‍टेशनों पर रोकना पड़ा. इस दैरान रेलवे के कर्मचारी और इंजीनियर इसे ठीक करने में जुटे रहे. रेलवे सूत्रों ने बताया कि सुबह 8 बजे इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया. इस घटना की वजह से कई सुपरफास्‍ट ट्रेनों को जहां-तहां रोकना पड़ा. ओएचई पर पेड़ गिरने से ट्रेन संख्‍या  02314 नई दिल्ली सियालदह स्पेशल एक्सप्रेस हीरोडीह स्‍टेशन पर सुबह 7 बजे से रुकी रही. इसके अलावा 02302 नई दिल्ली हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस कोडरमा में सुबह 5.15 से और 02824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (स्पेशल) कोडरमा स्‍टेशन पर सुबह 7.24 से रुकी रही. अब इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है.

Related Articles

Back to top button