
Ranchi: संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का समर्थन करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर दिन के 11 बजे कांग्रेस भवन से बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता झंडा-बैनर लेकर अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इसके बाद अलबर्ट एक्का चौक से सर्जना चौक होते हुए जैन मंदिर, पुस्तक पथ, रंगरेज गली, गांधी चौक, महावीर चौक के दुकानदारों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों को आज बंद रखें. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आग्रह पर लोगों ने स्वतः बन्द का समर्थन किया और अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद किया.
इसे भी पढ़ें:मनरेगा: 51.32 करोड़ की वित्तीय हेराफेरी, रिकवरी का आदेश भी बेअसर, दो फीसदी से भी कम वसूली
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी वाली भाजपा सरकार लोकतंत्र का हनन कर रही है. संविधान को कुचल रही है.
बेरोजगारी चरम पर है. देश के अन्नदाता नौ माह से सड़कों पर आंदोलनरत हैं, लेकिन भाजपा की सरकार अपने अहंकार और तानाशाही रवैये से देश के अन्नदाताओं को आत्महत्या करने को विवश कर रही है.
इसी के खिलाफ किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा आहूत भारतबंद का समर्थन करते हुए कांग्रेस सहित सभी गैर भाजपाई दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे.
इसे भी पढ़ें:US में सिख नौसैनिक के लिए पक्ष में बड़ा फैसला, 246 साल बाद पगड़ी पहनने की इजाजत
ये रहे शामिल
भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ राकेश किरण महतो, सतीश पॉल मुंजनी, अमुल्य नीरज खलखो, रवीन्द्र सिंह, गुंजन सिंह, अभिलाषा साहु, केदार पासवान, विनय सिन्हा दीपू, मदन मोहन शर्मा, सुनील सिंह, अमरेन्द्र सिंह, सुन्दरी तिर्की, दीपक ओझा, राजेश चन्द्र राजू, इन्द्रजीत सिंह, दिनेश लाल सिन्हा, राजन वर्मा, अजय सिंह, प्रेम कुमार, नीरज भोक्ता, विशाल सिंह, कमल ठाकुर, रश्मि चन्द्र पिंगुआ, कुमार रौशन, ओम प्रकाश व्यास, राजू राम, अनिता सिन्हा, निलम सहाय सहित सैकड़ों की नेता कार्यकर्ता शामिल थे.
इसे भी पढ़ें:अफगानिस्तान में तालिबान ने दिखाया अपना रंग, नाइयों को सुनाया नया फरमान, दाढ़ी शेव की तो…




