
Kabul : अफगानिस्तान में जबरन कब्जा कर सरकार चला रहे तालिबान बीस साल पुराने रंग में आ चुका है. क्या महिलाएं क्या बच्चे और क्या मर्द एक-एककर तालिबान सबके लिए नए-नए कानून बना रहा है. तालिबान की ओर से बनाए गए नए कानून को जो भी मानने से इंकार कर रहा है उसे बर्बर सजा दी जा रही है. महिलाओं को जमकर पीटा जा रहा है. महिलाओं पर सरेआम कोड़े बरसाए जा रहे हैं.
तालिबानियों की ओर से महिलाओं को फांसी पर भी लटका दिया गया. इतना ही नहीं पुरुषों और बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किए जा रहे हैं. तालिबानियों की ओर से पुरुषों के लिए कई नए फरमान जारी किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें:मनरेगा: 51.32 करोड़ की वित्तीय हेराफेरी, रिकवरी का आदेश भी बेअसर, दो फीसदी से भी कम वसूली
ये है नया फरमान
बंदूकधारी तालिबानियों ने एक नया फरमान जारी किया है. नए फरमान के बाद अब अफगानिस्तान के नागरिकों पर बंदिशों का दौर शुरू हो चुका है.
नए फरमान के मुताबिक अब पुरूषों को शेविंग और दाढ़ी बनवाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. हेलमंद प्रांत के नाइयों को खत के जरिए चेताया गया है कि जो भी इस कानून का उल्लंघन करेगा उसे शरिया कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें:प. सिंहभूम में पुलिस और पीएलएफआइ के बीच मुठभेड़, कैंप ध्वस्त, हथियार बरामद
हजारा समुदाय के लोगों पर बरपाया जा रहा है कहर
तालिबानियों की ओर से हजारा समुदाय के लोगों पर कहर बरपाया जा रहा है. इन लोगों को पश्तून जमींदारों के इशारे पर निशाना बनाया जा रहा है.
हजारा समुदाय के लोगों से तालिबानियों की ओर से जमीनें छीनी जा रही है. यहां तक कि उनके खेत और घरों से भी बेदखल किया जा रहा है. तालिबान उनकी उगायी हुई फसलों को लूट रहे है.
इसे भी पढ़ें:IIM Ranchi : 10 सालों में नहीं मिली एक फूटी कौड़ी, अब 130 करोड़ का हिसाब मांग रही है सरकार




