JharkhandLead NewsRanchi

स्पीड पोस्ट के माध्यम से अब घर बैठे मिलेगा मतदाता पहचान पत्र

झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और पोस्टमास्टर जनरल के बीच हुआ एमओयू

Ranchi : मतदाता पहचान पत्र पाना अब और भी सरल हो जायेगा. इस दिशा में चुनाव आयोग ने सकारात्मक पहल की है. अब राज्य के मतदाताओं को स्पीड पोस्ट के माध्यम से उनके मतदाता कार्ड प्राप्त होंगे. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में सोमवार को बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार एवं राज्य के पोस्टमास्टर जनरल संजीव रंजन के बीच एमओयू हुआ.

इसे भी पढ़ें:US में सिख नौसैनिक के लिए पक्ष में बड़ा फैसला, 246 साल बाद पगड़ी पहनने की इजाजत

जिसके अनुसार अब से बननेवाले सारे वोटर आइडी कार्ड मतदाताओं को उनके पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से उपलब्ध कराये जायेंगे. यह एग्रीमेंट अगले 5 सालों के लिए प्रभावी रहेगा. समय के अनुसार इसमें बदलाव और विस्तार किया जायेगा.

मौक़े पर पोस्ट मास्टर जनरल संजीव रंजन, डायरेक्टर पोस्ट सत्यकाम, एसएसपी पोस्ट केएन तिवारी, असिस्टेंट डायरेक्टर एसएन सिंह मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:अफगानिस्तान में तालिबान ने दिखाया अपना रंग, नाइयों को सुनाया नया फरमान, दाढ़ी शेव की तो…

Related Articles

Back to top button