Jamshedpur

तुलसी भवन में भोजपुरी लोकगीत अलबम का लोर्कापण

Jamshedpur : सिंह फिल्म प्रोडक्शन की ओर से रचित भारतीय सैनिकों के शौर्य पराक्रम पर आधारित भोजपुरी लोकगीत एलबम का लोकार्पण समारोह बिष्टूपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित किया गया. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय आर्मी कैंप सोनारी के कर्नल मोहित सहाय भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, मजदूर नेता राकेश्वर पांडे आदि मौजूद थे. अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर प्रोडक्शन के गीतकार प्रोपराइटर  डायरेक्टर शिवपूजन सिंह की ओर से रचित भोजपुरी गीतों का वीडियो पर्दे पर प्रदर्शित कर लोकार्पण किया गया.  उनकी लिखित 7 गीतों में भारतीय सैनिकों की शौर्य गाथा एवं कोरोनाकाल में प्रवासी मजदूरों के समस्याओं को भी उल्लेख किया गया है. इसकी सराहना समारोह में  मौजूद लोगों ने की.

इसे भी पढ़ें-द मिलानी के लिए गुप्त मतदान, 3 दिनों में कार्यसमिति सदस्य बनाएगी नई कमेटी

Related Articles

Back to top button