Jamshedpur

द मिलानी के लिए गुप्त मतदान, 3 दिनों में कार्यसमिति सदस्य बनाएगी नई कमेटी

Jamshedpur : बिष्टूपुर स्थित द मिलानी क्लब की 79वीं आमसभा व सत्र 2021- 23 के लिए रविवार को चुनाव कराया गया. चुनाव में कुल 18 कार्यसमिति के लिए गुप्त मतदान किया गया. इसके लिए चुनाव में कुल 20 उम्मीदवार खड़े थे. चयनित उम्मीदवारों में  दीपांकर दता, अरजित सरकार, गौतम कुमार चटर्जी, मिहिर कुमार भाटाचार्य, गौतम कुमार गुहा, पल्लब राय, कृष्णेन्दु चटर्जी, उज्जवल गुहा, गौतम कुमार भौमिक, बिश्वरूप मुख़र्जी, स्वपन दत्ता, रंजीत कुमार चटर्जी, बिमल राय, प्रसंता कुमार चौधरी, प्रबल तारूफदार, गौतम डे, कमल मंडल, शोवेन मुखर्जी शामिल है.

महिलाओं को भी मिली है जगह

इस बार कमेटी में पहली बार महिलाओं को जगह दी गई है. पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है. जिसमें पूरबी घोष,  चैताली सरकार तथा रूमी बागची को नया कार्यसमिति में जगह मिली है. क्लब के निवर्तमान जेनरल सक्रेटरी राजू दत्ता ने बताया कि चुनाव में कुल 391 सदस्य हैं. इसमें 197 सदस्यों ने मतदान किया. तीन मतदान कैंसिल हो गया. अगले तीन दिनों में निर्वाचित कार्य समिति सक्रेटरी, ट्रेजरर, जेनेरल सक्रेटरी  आदि पदों का चयन करेगी. सुबह 10 बजे से आमसभा का आयोजन किया गया. उसके बाद दोपहर 12 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई जो शाम 4 बजे तक चला.

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button