Crime NewsJharkhandRanchiTOP SLIDER

भाजपा नेता जीतराम मुंडा की हत्या करनेवाला शूटर गिरफ्तार

Ranchi: रांची पुलिस को भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इस कांड के शूटर को झारखंड के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है. शूटर को गिरफ्तार कर रांची लाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार शूटर ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है. वहीं भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड का मास्टरमाइंड मनोज मुंडा अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है. रांची पुलिस मनोज की तलाश में झारखंड और झारखंड के बाहर छापामारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें :पलामू में 9 विधानसभा सीटों पर दावा ठोकेगा राजद, हर बूथ में 25 यूथ को जोड़ेगी पार्टी

रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में बीजेपी ST मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा की हत्या के मामले में पुलिस रेकी करने वाले युवक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और वारदात के आरोपी सस्पेक्टेड मनोज मुंडा की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

बता दें कि ओरमांझी में कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की का पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जीतराम मुंडा पालू स्थित अपने होटल के लिए निकले थे. रास्ते में एक ढाबे में चाय पीने के लिए रुके थे, तब बाइक पर सवार होकर आये अपराधी ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी. पुलिस जांच में यह बात सामने आयी है कि उनकी हत्या के लिए बकायदा रेकी की जा रही थी. रेकी करने वाला स्कूटी पर सवार था और ओरमांझी ब्लॉक से ही उन्हें फॉलो कर रहा था.

2017 में भी जीतराम मुंडा पर फायरिंग हुई थी, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था. लेकिन जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया था. मनोज मुंडा पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था. जीतराम मुंडा ने मनोज के खिलाफ गवाही दी थी जिसके बाद न्यायालय द्वारा मनोज को 7 साल की सजा हुई थी. इसके बाद से ही वह जीतराम मुंडा को मारने की साजिश में जुटा था. पुलिस हर बिंदु पर तफ्तीश कर रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिये जाने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें :द मिलानी के लिए गुप्त मतदान, 3 दिनों में कार्यसमिति सदस्य बनाएगी नई कमेटी

Related Articles

Back to top button