
Ghatshila : दुर्गापूजा के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मऊभंडार ओपी में शांति समिति सदस्यों की बैठक हुई. ओपी प्रभारी सोनू कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बीडीओ कुमार एस अभिनव, सीओ राजीव कुमार और घाटशिला इंस्पेक्टर प्रमुख रूप से उपस्थित थे. ओपी प्रभारी से सभी पूजा कमेटी से कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील की गई. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप ही पूजा की जाए ताकि कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो. विधि-व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश जारी किया.
बैठक में ये थे मौजूद
बैठक में प्रखंड प्रमुख हीरामनि मुर्मू, मुखिया कन्हाई मुर्मू, पंसस निर्मला शुक्ला, गोपेश राय, शिव मंदिर समिति के महासचिव नवल सिंह, एनके राय, सुरेश चौहान, महमूद अली, आरती दत्ता, रूबी सिंह, आजाद बेहरा आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- भोजपुरी से अश्लीलता खत्म करने में जुटे हैं मानगो के शिवपूजन




