Jamshedpur

भोजपुरी से अश्लीलता खत्म करने में जुटे हैं मानगो के शिवपूजन

वीर जवानों, किसानों व मजदूरों के लिए लिखे चुके है दर्जनों  भोजपुरी लोक गीत

Jamshedpur : मानगो पोस्ट ऑफिस रोड के रहने वाले 83 वर्षीय शिवपूजन सहाय भोजपुरी से अश्लीलता को खत्म करने में जुटे हुए हैं. इसके लिए वे नए कलाकारों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं. उन्होंने भोजपुरी समेत अन्य भाषाओं से अश्लीलता को खत्म करने का बीड़ा उठाया है. अबतक देश के वीर जवानों, किसानों, मजदूरों, अप्रवासी मजदूरों के लिए दर्जनों भोजपुरी लोक गीत लिख चुके हैं. शहरों के नवोदित कलाकारों को निःशुल्क रूप एक मंच देने का काम करते हैं. वर्तमान में शिवपूजन सहाय वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष भी हैं. वे कलाकारों के व्यवसायिकरण  से बचाकर कला के सही गुण  विकसीत करना चाहते हैं. वे भोजपुरी में निर्गुण,पूर्वी समेत कई विधा मौजूद है.

उन्होंने बताया कि वे सिंह फिल्म प्रोडक्शन नाम से एक प्रोडक्शन हाउस की शुरूआत की है. इसके माध्यम से 9 गीतों का निर्माण किये गए हैं. सभी गीत उन्होंने ही लिखी है. इसमें शहीद सैनिक, सैनिक के परिवार, प्रवासी मजदूर व किसान के दुख दर्द व संघर्षो को दर्शाया है. भोजपुरी भाषा में फिर से वह दौर आएगा. जिसमें भिखारी ठाकुर, महेंद्र मिश्र की तरह गीत सुनाई देंगे. अश्लीलता बहुत जल्द ही भोजपुरी से खत्म हो जाएगी. उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की है कि यहां के कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए अनुदान दे उनके लिखे गीत को सोमी चौधरी ने स्वर दिया है. धुन पंकज झा ने बनाई है. कलाकार के रूप में पूजा सिंह, अभिषेक पांडेय आदि कलाकारों ने काम किया है.

इसे भी पढ़ें-बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा अग्रसेन भवन, श्री श्याम अखंड ज्योति का आगमन

 

 

Related Articles

Back to top button