
Jamshepur : कोरोना के साथ जिले में जापानी व डेंगू बुखार के मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. सभी मरीज शहरी क्षेत्रों में ही मिल रहे हैं. सोमवार को जिले में दो जापानी बुखार व चार डेंगू के मरीज मिले हैं. जापानी बुखार के मरीज रासिग व कपाली नगर के रहने वाले है. दोनों का इलाज टीएमएच में चल रहा है. वहीं डेंगू के चार मरीज बारीनगर, परसुडीह ,पुरूलिया व छोटागोविंदपुर के रहने वाले हैं. इसमें एक का इलाज टीएमएच में और बाकी तीन का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है.
इसे भी पढ़ें – गोलमुरी में हथियार के बल पर मोबाइल और रुपये लूट कर भागता युवक पकड़ाया, चूहा फरार, बाइक बरामद




