
Ranchi : राजधानी में शनिवार को जम कर बारिश हुई. लगभग दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया. इस वजह से कई इलाकों में जल जमाव हो गया. वहीं लोग इसकी वजह से घंटों जाम में फंसे रहे. इस बारिश ने रांची नगर निगम की एकबार फिर पोल खोल कर रख दी. रांची के अलग-अलग इलाकों में पानी जमा हो गया. लोग जहां-तहां इस इंतजार में फंसे रहे कि जल जमाव कम होगा तो वे अपने घरों को जायेंगे.

इसे भी पढ़ें: विराट की मुश्किलें बढ़ीं, द्रविड़ नहीं बल्कि ये पूर्व दिग्गज होंगे टीम इंडिया के अगले मुख्य कोच
रांची स्टेशन पर शेड से पानी गिरने लगा
बारिश ने रांची रेल डिवीजन की भी पोल खोल दी. रेलवे स्टेशन से लेकर क्वार्टर तक पानी-पानी हो गया. रांची रेलवे स्टेशन पर शेड से पानी ऐसे बह रहा था मानो झरना हो. इस वजह से स्टेशन के कई ऑफिस में भी पानी भर गया.
इतना ही नहीं रांची के कई रेलवे क्वार्टर में भी पानी भर गया. इस वजह से वहां रहनेवालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.
इसे भी पढ़ें: नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी बने संयुक्त राष्ट्र के SDG के एडवोकेट
नाले में गिरी वैगन-आर कार
भारी बारिश के कारण रोड पर भी जल जमाव हो गया है. जिससे रोड और नाले के बीच पता ही नहीं चल पा रहा है. ऐसे में अरगोड़ा-कटहल मोड़ के रास्ते में एक वैगन-आर कार बड़े नाले में घुस गयी.

जिसे काफी देर तक निकालने की कोशिश की गयी लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली. बताते चलें कि तीन दिन पहले एक बुजुर्ग भी उफनते नाले में बह गये थे. शुक्रवार को उनकी लाश डैम के किनारे मिली थी.
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ वार लड़नेवाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद छोड़ी थी कांग्रेस




