
Ranchi : अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) ने केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर 2.53 लाख की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सीआइडी टीम ने कार्रवाई करते हुए धनबाद से सचिन कुमार मंडल और रोहित कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त के पास से मामले से संबंधित सामान बरामद किया गया है.
इसे भी पढ़ें: चारधाम यात्रा हुई शुरू , श्रद्धालुओं के लिए SOP जारी, जानें किन नियमों का पालन है अनिवार्य
रांची के डोरंडा स्थित हिनू के रहनेवाले प्रत्यूष नाथ को साइबर अपराधियों ने एसएमएस भेज कर बीएसएनएल सिम का केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर झांसा में लिया. इसके बाद साइबर अपराधियों ने केवाइसी अपडेट करने के नाम पर बीते 12 अप्रैल को 2.53 लाख रुपये की निकासी कर ली थी.
जिसके बाद सीआइडी झारखंड रांची के अंतर्गत साइबर क्राइम थाना में कांड संख्या 19/21 दर्ज हुआ था. इस मामले में सीआइडी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को धनबाद से गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें: मिशन 2024 में 7 पर नहीं बनेगी बात, यूपीए से भी राजद कर सकता है दो-दो हाथ




